☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ससुराल जाने को पत्नी नहीं हुई तैयार,गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ससुराल जाने को पत्नी नहीं हुई तैयार,गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

रांची(RANCHI): पति के साथ ससुराल नहीं जाने को तैयार हुई पत्नी तो पति ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया.मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू हज हाउस के पास का है. जहां शनिवार की देर रात सुखदेव नगर निवासी कारू अपनी पत्नी शहनाज़  को लेने आया था. लेकिन पहले के कुछ विवाद के वजह से शहनाज उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी. जिसमें घंटों बात चली और आखिर में पति ने उसे पास में रखे चाकू से वार कर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने घायल शहनाज को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि अधिक खून बहने के कारण शहनाज की मौत हुई है.

वहीं आरोपी पति की गिरफ़्तारी के लिए अरगोड़ा थाना पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की. जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली की वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है. सुखदेव नगर थाना को सूचना देने के बाद सुखदेव नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.            

Published at:10 Apr 2022 12:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.