✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, आठ आईपीएस के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:10:30 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. जिला में हर जगह पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. वहीं आइजी अखिलेश झा , एटीएस एसपी प्रशांत आनंद रेल एसपी सहित कई पदाधिकारी कैम्प किये हुए हैं. डीसी विजया जाधव ने बताया कि सभी सम्वेदन शील स्थानों पर पुलिस बल के साथ रैफ की एक कम्पनी की तैनाती की गई है. पूरे शहर में दो हजार 7 सौ 50 जवानों की तैनाती की गई है. डीसी ने बताया कि कुल 8 आईपीएस की निगरानी में शहर रहेगा. जुलूस का मार्ग भी निर्धारित कर दिया गया है. रात्रि 10 बजे तक सभी झंडा का विसर्जन करवा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है. जुलूस के दिन चार पहिया वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगा.

बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

डीसी ने कहा कि जुलूस दो वर्षों के बाद निकल रहा है जिसे देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. डीसी ने जानकरी देते हुए कहा कि जुलूस को लेकर गैर टिस्को क्षेत्र में जुलूस के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. ताकि कोई घटना ना घटे. बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण तीनों निकायों को जरनेटर से जुलूस के रास्ते में बिजली उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान राम को सभी हिन्दू पूजते हैं. रामनवमी को शांति पूर्ण रूप से मनाने  जिला प्रशासन सुरक्षा में कोई कमी नहीं करेगा. शांति और सौहार्द के साथ रामनवमी के पर्व मनाएं.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.