✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:01:53 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. रविवार, दिनांक 10 April 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं

दीक्षांत समारोह का विरोध करनेवाली छात्रा को नोटिस : कोल्हान विश्वविद्यालय की online आपातकालीन बैठक बुलाई गई जिसमें छात्रा सोनी सेनगुप्ता द्वारा राज्यपाल के सामने किए गए आचरण की निंदा की गई और तय हुआ कि छात्रा को नोटिस भेजा जाएगा.छात्र संगठनों की मांग पर 500 रूपया वापस लेने संबंधी आवेदन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.यह कार्य 12अप्रैल तक होगा.उसके बाद छात्रों को उनकी जमा राशि वापस की जाएगी.(दैनिक जागरण)

97वर्ष पूर्व जमशेदपुर में रामनवमी झंडा की हुई थी शुरूआत : 97साल पूर्व 1925में जमशेदपुर में रामनवमी झंडा की शुरूआत हुई थी.साकची कंपनी गेट के पास ठाकुर प्यारा सिंह ने अपने साथियों के साथ इसकी शुरुआत की थी.तब दुनिया के औद्योगिक मानचित्र पर जमशेदपुर की दस्तक हो चुकी थी.साकची गेट के पास शुरू हुआ रामनवमी झंडा सह अखाड़ा कंपनी की चहारदीवारी बनने के बाद काशीडीह मैदान में आ गया.( प्रभात खबर )

केपीएस मानगो में छात्रों के बीच मारपीट : मानगो आजादनगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र हिमांशु कुमार को शनिवार को स्कूल परिसर में ही तीन छात्रों ने ही पीट दिया.शिक्षक हिमांशु को लेकर पहले गुरूनानक नर्सिंग होम ले गए फिर उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया.छात्र ने तीन छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को बयान दिया.जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे.( प्रभात खबर )

छऊ गुरू तपन को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड : सरायकेला के छऊ गुरू सह राजकीय छऊ कला केंद्र के निदेशक तपन पटनायक को शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों 2018के संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया.सरायकेला छऊ महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने में पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.संगीत कला अकादमी पुरस्कार भारत में कला वर्ग में दिए जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है.(हिंदुस्तान)

जमशेदपुर में पारा 42पर पहुंचा, दो लोगों की मौत : झारखंड के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं.गर्मी यहां जानलेवा हो चुकी है.जमशेदपुर का पारा 42डिग्री पहुंचा तो बागबेड़ा में लू से एक महिला की मौत हो गई है.वहीं सरायकेला जिले के राजनगर के शिक्षक की लू से जान गई.दोनों जिलों में चार छात्राएं भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गईं.(हिंदुस्तान)

सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज या वीडियो पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई : पूर्वी सिंहभूम जिला की पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट या फारवर्ड न करें.ऐसा करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस ने खासकर ग्रुप्स एडमिन को इसका ध्यान रखने की बात कही है नहीं तो उन पर भी कार्रवाई होगी.पुलिस ने अपील की है कि आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट या फारवर्ड करनेवालों की जानकारी संबंधित थानों या इन नंबरों पर वाट्सएप के माध्यम से दें- 9508280796, 7091091825(उदितवाणी)

ग्रेजुएट बीएड विभाग के पांच छात्रों का प्लेसमेंट, मिला नियुक्ति पत्र : जमशेदपुर के ग्रैजुएट कालेज में बाल ज्ञान पीठ हाई स्कूल, भुईंयाडीह द्वारा कैंपस सेलेक्शन हुआ जिसमें बीएड विभाग की पांच छात्राओं का चयन हो गया.पाचों छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिए गए.बीएड विभाग ने पहले ही लगभग 50 छात्राओं से बायोडेटा लिए थे जिसके बाद उनका साक्षात्कार हुआ था.(चमकता आईना)

रामनवमी को लेकर आईजी ने वरीय पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस पदाधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा : रामनवमी को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे आईजी operation अखिलेश झा ने एस एसपी कार्यालय में बैठक की.बैठक में रामनवमी को लेकर शहर की विधि व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई जिसमें झा ने पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.बैठक में एस एसपी तमिल वानन, एसपी -एसटीएफ प्रशांत आनंद, एसपी -रेल-Rishabh kr Jha , सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.(न्यू इस्पात मेल)

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.