✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होगी रामनवमी जुलूस की निगरानी, 5 हजार पुलिस जवान तैनात

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:31:49 PM

हजारीबाग(HAZARIBAG): रामनवमी महापर्व को लेकर हजारीबाग में एक तरफ राम भक्त जुलूस निकालने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में जुटे है तो वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने को लेकर कमर कस लिया है. रामनवमी के दौरान पांच हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन भी निगरानी के लिए तैयार रखा गया है. बताते चलें कि हजारीबाग में तीन दिनों तक रामनवमी महापर्व मनाया जाता है जिसमें सौ से अधिक झांकियां शहर के मुख्य मार्गों पर निरंतर भ्रमण करता है. इसे देखने के लिए काफी तादाद में श्रद्धालु शहर पहुंचते हैं. लिहाजा पुलिस प्रशासन ने भी रामनवमी महापर्व में कोई खलल पैदा ना हो, इसे लेकर काफी व्यापक तैयारी की है.

हर इलाकों में होगी पुलिस बल की तैनाती

हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे में बताया कि रामनवमी महापर्व के मद्देनजर हजारीबाग में जिला बल पुलिस के साथ-साथ रैफ के जवान तैनात किए जा रहे हैं. वहीं पांच हजार से अधिक पुलिस बल शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तैनात किए जाएंगे. इतना ही नहीं तमाम सीसीटीवी को दुरुस्त कर लिया गया है और ड्रोन भी काफी संख्या में उपलब्ध कराया गया है. इतना ही नहीं पुलिस तमाम तरह की आशंकाओं की सूचना भी संग्रहण कर रही है. रामनवमी के जुलूस मार्ग में पड़ने वाले घर के छतों की भी निगरानी की जा रही है कि कहीं गलत मन से छत के ऊपर रोड़े पत्थर तो नहीं रखे गए हैं. अगर रोड़े-पत्थर पाए जाते हैं तो ऐसे में पुलिस प्रशासन कार्रवाई भी करने को तैयार है.

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.