✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा- दुमका-रांची-इंटर सिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भाजपा सासंद और विधायक मंच पर क्यों नहीं बैठे, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:12:49 PM

गोड्डा(GODDA): शनिवार का दिन गोड्डा वासियों के लिए एक और खुशियों की सौगात लेकर आया है. महज एक वर्ष के अन्दर ही गोड्डा रेलवे स्टेशन से सातवीं ट्रेन की आज शुरुआत की गयी. यह ट्रेन गोड्डा से दुमका होते हुए रांची तक जाएगी. हालांकि आज महज उद्घाटन की गयी है. इस ट्रेन का संचालन मई माह से रोजाना की जाएगी. इस ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर गोड्डा रेलवे स्टेशन से झारखण्ड के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ तीन विधायक प्रदीप यादव, अमित मंडल तथा दीपिका पाण्डेय सिंह मौजूद रहे. ट्रेन को दिल्ली के रेल भवन से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई तो मंत्री, सांसद व विधायकों द्वारा स्टेशन से झंडी दिखाई गयी.

एक बार फिर गोड्डा स्टेशन पर दिखी शक्ति प्रदर्शन दिखाने की होड़

आज से ठीक एक वर्ष पूर्व 8 अप्रैल 2021 को गोड्डा स्टेशन का उद्घाटन हुआ था और उस दिन गोड्डा से दिल्ली के लिए हमसफ़र एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी थी. मगर उस दिन सांसद निशिकांत दुबे तथा पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव तथा महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के बीच तीखी नोंक-झोंक के साथ ही हाथा-पाई भी हो गयी थी. ठीक एक वर्ष बाद भी उसी तरह का माहौल बन गया था. इस बार भी मंत्री चम्पई सोरेन, विधायक प्रदीप यादव व दीपिका पाण्डेय सिंह मंच पर बैठे तो सांसद तथा गोड्डा विधायक अमित मंडल मंच के सामने बैठे vip दीर्घा में ही बैठ गए. ऐसा माहौल देखकर भाजपा कार्यकर्ता तथा दूसरी तरफ कांग्रेस व झामुमो के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.

क्यों बिफरे फिर विधायक प्रदीप यादव

पिछली बार की भांति इस बार फिर पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने अपने तल्ख तेवर रेलवे अधिकारियों पर दिखाया. दरअसल, चम्पई सोरेन, विधायक प्रदीप यादव तथा दीपिका पाण्डेय सिंह सहित गोड्डा उपायुक्त भोर सिंह यादव तथा एसपी नाथू सिंह मीणा सहित सांसद निशिकांत दुबे व विधायक अमित मंडल के नामों की तख्ती वाली टेबल मंच पर सजाई गयी थी. मगर सांसद तथा अमित मंडल मंच पर नही जाकर मंच के सामने बने vip दीर्घा में ही बैठ गये. कार्यक्रम शुरू हो गया, सभी का संबोधन एक-एक कर चल रहा था. भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता का भी संबोधन करने वालों की सूची में नाम था. मगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव का नाम नहीं था. बस फिर क्या था प्रदीप यादव को मिल गया मुद्दा. रेलवे पर अपनी भडास निकालने का. बाद में फिर रेलवे के DRM ने भूल स्वीकारते हुए दिनेश यादव से भी संबोधित करने को बुला लिया.

अपने क्षेत्र के लिए हमेशा पीछे पड़े रहते हैं गोड्डा सांसद: अश्वनी वैष्णव

गोड्डा-रांची इंटरसिटी ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव दिल्ली रेल भवन से ऑनलाइन जुड़े जबकि बाकी के लोग गोड्डा स्टेशन से. अपने संबोधन में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गोड्डा सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि आपके सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए संसद के अलावे भी कभी कार्यालय तो कभी फोन पर हमेशा लगे रहते हैं. वो हमेशा पीछे पड़े रहते है कि मेरा ये काम हुआ कि नहीं. उन्होंने कहा निशिकांत जी हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए सोचते रहते हैं जो बड़ी बात है.

सांसद ने मंच पर बैठे मंत्री तथा विधायक पर किये कटाक्ष

गोड्डा सांसद ने अपने संबोधन में झारखण्ड के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन व दोनों विधायकों के दिए संबोधन पर ही कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखण्ड में ही कई ऐसी रेलवे की परियोजनाएं स्वीकृत होकर पड़ी हुई है जो राज्य सरकार की वजह से लंबित है. अगर राज्य सरकार इतना ही क्षेत्र की जनता की हितैषी है तो उन परियोजनाओं को क्यों नहीं स्वीकृत कर उनके लिए पैसे और जमीन दे रही. मंत्री चम्पई सोरेन को सांसद ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र तक जाने तक को रेल नहीं है, वो क्यों नही करवा लेते.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.