चाईबासा (CHAIBASA) : भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी अजय लिण्डा ने शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा का प्रभार ग्रहण किया. लिंडा भारतीय पुलिस सेवा 2008 बैच के पदाधिकारी हैं. इससे पूर्व लिण्डा पुलिस अधीक्षक चाईबासा के पद पर पदस्थापित थे.
नक्सल के विरुद्ध लगातार चलाया जाएगा अभियान
मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि वे कोल्हान वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं. कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले, पश्चिम सिंहभूम, पूर्व सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां मे सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त पहल से नक्सल के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा. कहा कि उनकी प्राथमिकता विशेष रूप से प्रशिक्षण पर रहेगी. साथ ही आम जनमानस और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कही.
रिपोर्ट : अविनाश कुमार, चाईबासा
