दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में नदी में डूबने से 2 सहोदर भाई की मौत हो गयी. मृतक बच्चे का नाम विशाल पंडित और अमित पंडित है. दोनों बच्चे घर से आधा किलोमीटर दूर ब्राह्मणी नदी में नहाने गए थे. विशाल को डूबता देख अमित ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई काल के गाल में समा गए. सूचना मिलने पर परिजन दोनों बच्चों को नदी से निकाल कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुचे. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
एक सप्ताह के भीतर डूबने से 6 मासूम की जान गई
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन गांव के ही दो लोगों पर डूबा कर मारने का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह के भीतर डूबने से 6 मासूम की जान चली गयी है. इसके पूर्व 3 अप्रैल को मुफस्सिल थाना के आसनसोल गांव में 2 बच्चे औऱ 7 अप्रैल को लखीकुंडी में तालाब में डूबने से भी 2 मासूम की मौत हुई थी. आज ये तीसरी घटना है. सभी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका