जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : आदिवासी सेंगल अभियान 30 अप्रैल को राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में महासम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है. महासम्मेलन संताली भाषा को राज्य में प्रथम राज्य भाषा का दर्जा दिए जाने को लेकर किया जाएगा. महासम्मेलन का आगाज पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने किया है.
उधर सालखन मुर्मू ने आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा भाषा की रक्षा और पढ़ाई को लेकर 30 अप्रैल को महा जुटान का आह्वान किया है. 30 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान से आदिवासी सेंगल अभियान और आदिवासियों के रक्षा के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. साथ ही नशा के खिलाफ आदिवासी सेंगल अभियान नशा मुक्त पर भी जोर देगा.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता /रंजीत ओझा, जमशेदपुर