✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज दोपहर दो बजे से बदल जाएगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, चप्पे –चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:06:50 PM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में रामनवमी का उत्साह परवान पर नजर आ रहा है. इसके मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां भी दुरुस्त दिख रही. शनिवार को 2 बजे से रविवार को शाम 6 बजे तक शहर में बड़े वाहनों प्रवेश नहीं कर सकेंगे. वहीं सुरक्षा को लेकर भी तगड़ी व्यवस्था की गई है.

स्पेशल ट्रैफिक प्लान

रांची में शनिवार की शाम विभिन्न अखाड़ों की झांकियां निकलेगी. रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकलनी है. वहीं 11 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन होगा. तीन दिनों की प्रमुख धार्मिक गतिविधियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. इस स्पेशल प्लान के तहत 9 अप्रैल को 2 से 10 अप्रैल की शाम छह बजे तक  राजधानी रांची में बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी.

10 ड्रोन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी

ट्रैफिक प्लान रामनवमी जुलूस के दौरान 10 ड्रोन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी होगी. राजधानी के अलग अलग हिस्सों में 2000 जवानों की तैनाती की जाएगी. रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी, क्यूआरटी की दस कंपनी, आईआरबी जैप, होमगार्ड व डंडा पार्टी को लगाया जाएगा. इनके अलावा 10 डीएसपी, थाना प्रभारी, दस इंस्पेक्टर को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.