✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:06:19 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शनिवार, दिनांक 09 April  2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ डिग्री नहीं, चरित्रवान बनें – राज्यपाल : कोल्हान विश्विद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार को चाईबासा के पिल्लई hall समेत 26सेंटरों पर संपन्न हुआ.चाईबासा में सिर्फ गोल्ड मेडलिस्ट व पीएचडीधारकों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस ने 107गोल्ड मेडलिस्ट और 89पीएचडीधारियों को सम्मानित किया.वहां राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ डिग्री या उपाधि नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य चरित्रवान और उत्तम नागरिक बनना है. (प्रभात खबर)

राज्यपाल की मौजूदगी में छात्रा का गोल्ड मेडल लेने से इंकार, विवि पर भेदभाव का लगाया आरोप : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज की अर्थशास्त्र की गोल्ड मेडलिस्ट सोनी सेनगुप्ता ने गोल्ड मेडल और डिग्री लेने से ये कहकर इंकार कर दिया कि सभी विद्यार्थियों को एक मंच पर सम्मान नहीं दिया गया.इस भेदभाव का विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध किया.छात्रा सोनी को महिला थाना ले जाया गया जहां से शाम को छोड़ दिया गया. ( प्रभात खबर )

पिटाई से आहत युवक ने घर में लगाई फांसी, केस दर्ज : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लाक नं एक के मकान संख्या 105 निवासी राहुल कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की पुलिस ने पिटाई की है जिस वजह से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया.बाद में पिता ने रवि रजक के खिलाफ केस किया.थाना प्रभारी ने पुलिस द्वारा  पिटाई के आरोप को गलत बताया है. (हिंदुस्तान)

टाटा स्टील ने प्लांट की सुरक्षा को लेकर लागू की नई मोबाईल नीति : सुरक्षा और अन्य कारणों से टाटा स्टील परिसर में नई मोबाइल नीति लागू कर दी है.इसके तहत रेस्ट रूम, विशेष परिस्थितियों  और office को छोड़कर सभी जगहों के लिए मोबाइल पर पूर्णतया रोक लगा दी है. निजी बातचीत, वीडियो खेलने, चैट करने पर पूरी तरह रोक रहेगी.इयरफोन और हेडफोन पर भी प्रतिबंध रहेगा. (उदितवाणी)

एमजीएम में तीन महीना पहले कोरोना पॉजिटिव गर्भवती की मौत पर जांच शुरू : जनवरी में बागबेड़ा की गर्भवती कोरोना poditive महिला को पति एमजीएम के प्रसूति विभाग लेकर आया था जहां उसे खून की कमी बताकर खून लाने को कहा गया. जब तक वह खून लेकर आया उसकी पत्नी और होने वाले बच्चे का निधन हो चुका था. इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था. इसी मामले की जांच के लिए रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम एमजीएम पहुंची थी जिसने अधीक्षक समेत नर्स, मृतका के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की. (चमकता आईना)

सिटी एसपी विजय और ग्रामीण एसपी मुकेश ने संभाला पदभार : नए सिटी एसपी के विजय शंकर और  नए ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत  ने अपना पदभार संभाल लिया.पुलिस एसोसिशन और डीएसपी  समेत विभिन्न थाना प्रभारियों ने सिटी एसपी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.वही पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों ने ग्रामीण एसपी मुकेश को भी गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.  (न्यू इस्पात मेल)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.