✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक लाख कीमत की अवैध लकड़ी बरामद, वाहन छोड़ चालक फरार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:05:01 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA):- इन दिनों जिले में जंगल की कटाई जोरों पर है. हर दिन जंगल से लाखों की कीमती लकड़ी तस्कर काट कर बेच रहे हैं. इसी कड़ी में तस्कर शुक्रवार को भी वाहन में छुपा कर 13 लकड़ी के बोटे को ले जा रहे थे. तभी इसकी सूचना डीएफओ अरविन्द कुमार को मिली. सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा गया. लेकिन वन विभाग को चकमा देकर ड्राइवर वहां से फरार हो गया.    

डीएफओ अरविन्द कुमार  ने बताया कि बोरी के नीचे लकड़ी के 13 बोटे को छुपाकर तस्करी करने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपए की है. बताया गया कि लोहरदगा के जंगलों से इस लकड़ी के बोटे को काटकर लाया जा रहा था  उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर तस्करों को बक्सा नहीं जाएगा.   

रिपोर्ट;गौतम लेनिन ,लोहरदगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.