✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छात्रों के आरोप, यूनिवर्सिटी की तानाशाही से बर्बाद हो रहा हमारा भविष्य

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:01:13 PM

धनबाद (DHANBAD) : आजसू छात्र संघ ने  रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को  RSP कॉलेज के प्राचार्य जे. एन सिंह का पुतला जलाया.  नेतृत्व आजसू छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष  विशाल महतो ने किया. छात्रों के आरोप था कि यूनिवर्सिटी की तानाशाही उनका भविष्य  बर्बाद हो रहा.

परीक्षा सिर पर और यूनिवर्सिटी कह रही-छात्र रजिस्टर्ड नहीं

विशाल महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय बेगलाम हो गया है. कॉलेज के प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं. RSP कॉलेज के एक छात्र जिसका नामांकन M. Com में हुआ था, छात्र  ने सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली थी, इसके बावजूद छात्र का पंजीयन नहीं हो पाया है. छात्रों को पंजीयन के लिए अलग से कोई भी प्रक्रिया नहीं करनी थी. जब छात्र अपना पंजीयन लेने गया तो उसे पता चला उसका पंजीयन हुआ ही नहीं है.

सेमेस्टर - 1 की  परीक्षा 19 अप्रैल से होनी है

अभी सेमेस्टर - 1 की  परीक्षा 19 अप्रैल से होनी है, जिसका फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है. पंजीयन नहीं होने के कारण  छात्र अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहा है.  छात्र परेशान होकर जब प्राचार्य के पास पंहुचा तो उसे यह कहा गया कि तुमने नामांकन की  फीस जमा करने की रसीद  की  हार्ड कॉपी जमा नहीं की थी. इसलिए अब कुछ नहीं हो सकता. विश्वविद्यालय नामांकन सेल का कहना है कि उक्त छात्र को कॉलेज द्वारा अप्रूवल किए जाने पर ही पंजीयन हो सकता है. छात्रों का कहना है कि  नामांकन  रसीद  की हार्ड कॉपी जमा करने का कोई नियम, कोई निर्देश विश्वविद्यालय ने नहीं दिया है.  जब ऑनलाइन फीस जमा हुई है तो हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवाना छात्रों को परेशान करना ही तो है. कार्यक्रम में  आकाश महतो, विकाश कुमार, बिट्टू महतो,सूरज सिंह, अक्षांत रावत, शक्ति, चिराग सिंह, रवि सिंह,  आकाश सिंह, बिनु सिंह, सोनू सिंह, बच्चू सिंह, नितेश शर्मा, लालू, सचिन गोप आदि शामिल थे. 

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.