धनबाद (DHANBAD) : एक हाइवा ने शुक्रवार को झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग को कम से कम 5 घंटे तक जाम कर दिया. अनियंत्रित हाइवा सुदामडीह क्षेत्र में सड़क किनारे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिजली पोल ढह गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे बरगद का पेड़ उखड़ कर सड़क पर ही गिर पड़ा. जिसे 5 घंटे तक झरिया -सिंदरी मुख्य मार्ग बाधित रहा. स्थानीय लोगों ने इस कड़ी धूप में पेड़ की डाल को काटकर मुख्य सड़क को जाम मुक्त कराया. अभी भी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है. बताया जाता है कि बोकारो स्टील से स्लैक लोड कर हाइ वा सिंदरी एसीसी प्लांट में गिराने जाते हैं. अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर में वाहन सड़क पर तेजी से चलते हैं, यही वजह है कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती है.
हाइवा ने उखाड़ा बिजली का पोल, पांच घंटे सड़क जाम

Published at:08 Apr 2022 05:12 PM (IST)
Tags:News