✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इस ट्रेनिंग के बाद यूथ को जॉब दे रही सरकार, छह माह की ट्रेनिंग से बन रहे कमाऊ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:59:34 PM

रांची (RANCHI) : प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिए राज्य के युवा प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. पहले चरण में राज्य के 220 युवा सरकार के इस कार्यक्रम से जुड़ कर आईटी सेक्टर में अपने सपने को उड़ान दे रहे हैं. युवाओं में इंटरमीडिएट के बाद अपने करियर को लेकर काफी उहापोह की स्थिति होती है. ऐसे में काफी हद तक सरकार का यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए अच्छा साबित हो रहा है. कौशल प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के युवा जुड़ कर अपने भविष्य को गढ़ने में जुटे हैं. जल्द ही यह अवसर दुमका और पलामू के युवाओं को भी प्राप्त होगा.

12वीं के बाद मिल रहा अवसर

सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम में चयन के लिए वर्ष 2021-22 में 12वीं साइंस स्ट्रीम में मैथ्स एवं कॉमर्स स्ट्रीम में बिजनेस मैथ्स के साथ पास होना अनिवार्य है. एचसीएल द्वारा सेलेक्ट होने के बाद  छह माह तक वचुर्वल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद छह माह का इंटर्नशिप एचसीएल के सेंटर में कराने का प्रावधान है. इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपन  एचसीएल द्वारा दिया जाता है.  इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद एचसीएल द्वारा ही स्टूडेंट्स को नियोजित करने की सरकार के साथ सहमति बनी है. नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए बिट्स पिलानी और एमिटी यूनिवर्सिटी या शास्त्रा यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु से स्नातक कर सकते हैं. यह डिग्री जॉब के साथ-साथ वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से होता है. राज्य के हर जिले से बच्चे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका व पलामू में एचसीएल टेकबी करियर हेतु इच्छुक छात्र एवं अभिभावक काउंसेलिंग एवं असेसमेंट में भाग लेने के लिए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित मॉडल करियर सेन्टर में एचसीएल के प्रतिनिधि से मिल सकते हैं. एचसीएल टेकबी कैरियर में जाने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं : http://registrations.hcltechbee.com लिंक पर निबंधन व आवेदन कर सकते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.