✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"जहाजी नदी पर पुल बनाने के लिए मिली हरी झंडी, आएगी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत"

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 8, 2022,
Updated: 4:59 PM

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यहां के चचेरिया उत्तर गांव के स्कूल के पास जहाजी नदी पर अब जल्दी ही पुल बनेगा. पुल का निर्माण करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से किया जाएगा.  शुक्रवार को हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में हुसैनाबाद-हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए एक-एक वायदे को वो पूरा करने में जुटे हैं. चचेरिया के ग्रामीणों को किया गया वायदा उन्होंने पूरा करने का काम किया है. टेंडर निकल चुका है. जल्द ही पुल का निर्माण कार्य होगा.  विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही हैदरनगर के प्रखंड रोड का जीर्णोद्धार किया जाएगा.

समस्याओं पर लगातार काम चालू है : विधायक  

उन्होंने बताया कि हरिजन बिघा समेत अन्य गांव के लोगों को हैदरनगर आने जाने के लिए बहेरा या संतोषडीह नहर पुल पार होना पड़ता है. जो काफी दूरी पर है. उनकी समस्या को देखते हुए हैदरनगर थाना के सामने खरवारा बीर के समीप नहर पर पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गई है. जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा. पुल बन जाने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को प्रखंड थाना रेलवे स्टेशन व हैदरनगर बाजार आना-जाना आसान और नजदीक हो जायेगा. उन्होने बताया कि अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी तेजी के साथ काम हो रहा है. जल्द ही परिणाम सामने आयेगा. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगांज, हरिहरगंज और पिपरा में विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है. जो जनता को दिख रहा है. 12 वर्ष के दौरान हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र समस्याओं का घर बन गया था. उन्होंने कहा कि हर घर नल जल की योजना भी स्वीकृत हो गई है. विकास किसे कहते हैं. देखा जा सकता है. उन्होंने क्षेत्र वासियों को नवरात्र और रमजान की मुबारकबाद दी है. उन्होंने अपील की है कि त्योहार खुशी और श्रद्धा के साथ आपसी भाईचारा कायम रखते हुए मनाएं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.