✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्कूलों में अब नहीं होगी पेयजल की दिक्कत, कैंपस में घूम-घूम कर गाड़ियां करेंगी व्यवस्था दुरुस्त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:00:42 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) –लोहरदगा के सरकारी स्कूलों में बच्चे अब पीने के पानी से मरहूम नहीं रहेंगे. चापाकल की मरम्मत हो या पानी की उपलब्धता का संकट, मोबाइल स्वच्छता वाहन खुद आकर समस्या दूर करेंगे. जिला उपायुक्त ने प्रसाद कृष्ण ने जिला मुख्यालय से मोबाइल स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर विद्यालयों के लिए रवाना किया. यह मोबाइल स्वच्छता वाहन सरकारी विद्यालयों में खराब पड़े चापाकल और स्वच्छता से संबंधित मामलों का मौके पर ही निष्पादन को लेकर काम करेगा.

स्वच्छता वाहन में उपलब्ध सुविधाएं

बता दें कि इस स्वच्छता वाहन में चापाकल मरम्मती करने वाले मिस्री भी उपलब्ध रहेंगे. जो विद्यालश् में खराब पड़े चापाकलों को तत्काल मरम्मत करने का काम करेंगे. साथ ही विधालय की पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में क़दम उठाएंगे. एक वाहन एक दिन में चार विद्यालय का भ्रमण करेगा. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लंबे समय के बाद पटरी पर लौटी शिक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.