✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस की पिटाई से आहत होकर युवक ने उठा लिया कुछ ऐसा कदम, परिवार वाले रो-रो कर हुए बेहाल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:00:27 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के कदमा थाना के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले राहुल कुमार नामक युवक का फांसी से लटकता शव   गुरुवार को बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक आईडीबीआई बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था. बता दें कि गुरुवार रात  पुलिस ने युवक की पिटाई की थी. इसी से आहत होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

क्या है मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुुरवार रात युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहा था. इसी बीच कदमा थाना पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. शुक्रवार को घर में युवक फांसी लटकता मिला. बता दें कि मृतक अविवाहित था. बताया जा रहा है कि उसके साथ तीन युवकों ने शराब पी थी. जिसमें से एक पुलिस की हिरासत में है, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुलिस की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. वहीं पड़ोसियों की अगर मानें तो युवक बेहद ही शालीन और मृदुभाषी था. किसी से भी उसका कोई विवाद नहीं था. 

थाना प्रभारी ने पिटाई से किया इंकार

वहीं इस संबंध में कदमा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने किसी भी प्रकार की पिटाई से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि रामाडा होटल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन चार लड़के और एक लड़की गुरुवार रात आपस में झगड़ रहे थे. उनमें से ज्यादातर नशे में थे. कदमा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजर रही थी, पुलिस की गाड़ी देखकर सब भागने लगे. एक को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई जो अभी भी थाने में है. जहां तक मृतक युवक की बात है तो पुलिस का कहना है कि उसे नहीं पकड़ा था. अगर रास्ते में वाकई पुलिस ने पीटा है तो पोस्टमार्टम में सचाई आ जाएगी, उसी हिसाब से आगे कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड/रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.