✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:52:23 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 08 April  2022को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं--

कांग्रेस में बगावत, प्रदेश प्रभारी को भी बनाया निशाना : राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मात खा रही कांग्रेस को अब झारखंड में भी जोरदार झटका लगने के आसार लगने  के आसार हैं. राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों के खिलाफ पार्टी के विधायकों ने ही मोर्चा खोल दिया है. जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में हुई बैठक में बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोनगड़ी शामिल हुए. (दैनिक जागरण)

अनीश गुप्ता रांची रेंज व अजय लिंडा कोल्हान कोल्हान के डीआईजी बने : राज्य सरकार ने झारखंड के छह आईपीएस अधिकारियों को प्रान्नति दी है. इनमें चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी से डीआईजी में प्रोन्नति दी गई है. दो आईपीएस अधिकारियों को एएसपी जमशेदपुर का ग्रामीण व सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिन्हें डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है, उनमें वर्ष 2008  बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश गुप्ता, अजय लिंडा, दीपक कुमार सिन्हा व शम्स तबरेज शामिल हैं.    (दैनिक जागरण)

रामनवमी जुलूस अब रात 10 बजे तक : राज्य सरकार ने रामनवमी जुलूस समेत सभी प्रकार के धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम छह बजे से बढ़ा कर रात दस बजे तक कर दी है.आपदा प्रबंधन विभाग आठ अप्रैल को नई गाइड लाइन जारी करेगा. (प्रभात खबर)

वीमेंस कॉलेज की प्रचार्या से 21 लाख रुपए वसूलने का आदेश : राज्यपाल सह कुलपति रमेश बैस ने रांची वीमेंस कॉलेज की प्रचार्या डॉ शमशुन नेहार द्वारा गलत ढंग से जनवरी 2007 से जनवरी 2022 तक हाउस रेंट के एवज में लिए गए 20.19 लाख रुपए तत्काल वसूलने का आदेश दिया है. (प्रभात खबर)

सरकार ने हाईकोर्ट में कहा – पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी की जमीन के दस्तावेज फर्जी : पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के नाम पर खरीदी गई जमीन के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने पक्ष रखा. (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.