रांची(RANCHI) राज्य में पदस्थापित 4आईपीएस आधिकारियों को प्रमोशन मिला है.दो अधिकारियों का तबादला भी हुआ है. जैप कमांडेंट अनीश गुप्ता को रांची का डीआईजी बनाया गया है. अजय लिंडा कोल्हान के डीआईजी बने है.दीपक कुमार सिन्हा को फायर बिग्रेड, और होमगार्ड का डीआईजी बनाया गया है. डॉक्टर शम्स तबरेज को डीआईजी बजट रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.पलामू मेदनीनगर सदर के एसडीपीओ के. विजयशंकर जमशेदपुर के नए सिटी एसपी होंगे वहीं रांची कोतवाली में पदस्थापित एएसपी मुकेश कुमार लुणायत को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.
4आईपीएस को मिला प्रमोशन,जैप कमांडेंट अनीश गुप्ता बनें रांची के डीआईजी

Published at:07 Apr 2022 09:04 PM (IST)
Tags:News