☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में मातम का माहौल

तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में मातम का माहौल

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई. बच्चे का नाम मनीष मिर्धा और अनुप्रिया मोहाली है. दोनों की उम्र 8 से 9 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे लखीकुंडी मोहलीपाड़ा के रहने वाले थे. दोपहर बाद दोनों बच्चे परिजनों को बताए बगैर खेलने तालाब किनारे चले गए. खेलने के दौरान किसी तरह उनका पैर फिसल गया और दोनों बच्चे तालाब में जा गिरे. कुछ लोगों ने इस घटना को देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया. परिजन दोनों को लेकर फूलोझानो मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दे रहे हैं परिजन

मौत की पुष्टि होते ही परिजन दोनों बच्चों के शव को लेकर घर चले गए. कुछ देर बाद मुफस्सिल थाना को भी इसकी जानकारी मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा दोनों बच्चों के परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. परिजन शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं है. इस घटना से दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बता दें कि पिछले दिनों भी एक तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई थी.   

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Published at:07 Apr 2022 07:23 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.