धनबाद(DHANBAD) - टुंडी के सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमिटी ,सोनार टोला एव जितेन्द्र मण्डल के बीच वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद आज सड़क जाम तक पहुंच गया. ग्रामीणों की शिकायत पर टुंडी के अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी पुलिस दलबल के साथ विवादित स्थल पर मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे थे और मामले पर संज्ञान लेते हुए जितेंद्र मण्डल को दो दिनों की मोहलत देते हुए कहा था कि आप अपने पुराने पोज़िशन पर आ जाए , नहीं तो प्रशासनिक कार्यवाई होगी.
दो दिन बीत जाने के बाद सड़क की गई जाम
2 दिन बीत जाने के बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने के विरोध में टुंडी के सैकड़ों ग्रामीणों ने गिरिडीह -गोविंदपुर मुख्य सड़क को टुंडी बाजार में गुरुवार सुबह 10:00 बजे जाम कर दिया. जिसके बाद आनन-फानन में अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, एवं टुंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया एवं सड़क जाम को हटवाया, थाने में ग्रामीणों के साथ घंटों वार्ता के बाद 20 अप्रैल तक जमीन अतिक्रमण मुक्त करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए.
