☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग धराया ,फर्जी पैड ,नगदी और लैपटॉप बरामद 

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग धराया ,फर्जी पैड ,नगदी और लैपटॉप बरामद 

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल व ईसीएल में नौकरी लगाने  के नाम पर लोगों से 40 लाख  रुपए से भी अधिक की  ठगी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  डीएसपी अमर कुमार पांडे ने आज बताया की पुरुलिया  के निसार गुप्ता  ने बरवड्डा थाने में केस किया था और बताया था कि ईसीएल और बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 7 लोगों से 40 लाख से अधिक की ठगी की गई है.

सबकुछ होता था फर्जी तरीके से 
 
पुलिस ने जब अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि  फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर ,फर्जी इंटरव्यू लेटर, फर्जी  पैड, फर्जी मुहर आदि का प्रयोग करता है यह गैंग.और इसके आधार पर लोगों को फर्जी जॉइनिंग लेटर दे देता है.  जब लोग जॉइनिंग लेटर लेकर कंपनी में पहुंचते हैं तो पता चलता है कि पूरा मामला ही फर्जी है.  डीएसपी ने बताया कि सुनील गोरे , बैद्यनाथ गोरे  और तापस मंडल को गिरफ्तार किया गया है.  सुनील और तापस मंडल बरवा अड्डा  थाना क्षेत्र के  रहने वाले हैं जबकि बैद्यनाथ आद्रा  का रहने वाला है.   पुलिस ने तापस मंडल  के पास से फर्जी पहचान पत्र ,फर्जी  लेटर ,फर्जी मुहर, एक लैपटॉप के अलावा लिए गए 40 लाख में से  ₹160000 बरामद कर पाई है.  बता दें कि कोयलांचल में इस तरह के फर्जी गैंग  सक्रिय हैं और भोले -भाले लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने में लगे हुए है.  कोई -कोई मामले पकड़ में आ जाते हैं, बाकी मामले में ठगे गए लोग चुपचाप घर में ही बैठ जाते है. 

रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद 

Published at:07 Apr 2022 06:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.