✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज से 20 तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही  धनबाद बीजेपी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:55:58 PM

धनबाद (DHANBAD) : भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर के जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा के जिला अध्यक्षों की  बैठक  गुरुवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बैंक मोड़ में हुई. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कल 6 अप्रैल को हम सबों ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है.  भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं के श्रम और कर्मठता के कारण काफी मजबूत है. संगठन कार्य सतत चलने वाली प्रक्रिया है. हमें नेतृत्व के निर्देशों पर चलकर संगठन को और मजबूत करना है.  इसलिए शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक की बैठक नियमित हो, इसके लिए हम सबों को प्रयासरत रहना चाहिए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि 7  से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम करेगी. 

इस दिन होगा यह कार्यक्रम

 7 अप्रैल को आयुष्मान भारत, 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास योजना, 9 अप्रैल प्रधानमंत्री किसान स्कीम, 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले दिवस, 12 अप्रैल मुफ्त कॉविड वैक्सीन स्कीम, 13 अप्रैल गरीब कल्याण अन्न योजना, 15 अप्रैल अनुसूचित जनजाति कल्याण, 16 अप्रैल असंगठित श्रमिक ,17 अप्रैल वित्तीय समावेश गौरव दिवस ,18 अप्रैल स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम ,19 अप्रैल पोषण अभियान, 20 अप्रैल आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम होंगे. इन सभी कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष, धनेश्वर महतो और जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी  को प्रभारी बनाया गया है.  इन सभी कार्यक्रमों के लिए अलग से भी प्रभारी रहेंगे. बैठक में जिला महामंत्री नितिन भट्ट,  श्रवण राय, मानस प्रसून,उमेश यादव, कंचन चौरसिया,पूनम महतो,सुमन अग्रवाल,मिल्टन पार्थसारथी,सुशील सिंह,ललन मिश्रा, चुन्ना सिंह, राजकिशोर जेना,अमलेश सिंह, रीता प्रसाद,शैलेश चंद्रवंशी, रामजीत भुईंया मौजूद थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.