गुमला (GUMLA) : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुमला जिले के विभिन्न इलाकों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया लेकिन मुख्य कार्यक्रम जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ते नशा सेवन पर विमर्श किया. साथ ही मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिले के सिविल सर्जन डॉ राजू कश्यप के साथ ही पॉलिटेक्निक के प्रशासनिक पदाधिकारी अजीत शुक्ला और कॉलेज के प्रिंसिपल शिव नारायण साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे.
गणमान्य के महत्वपूर्ण उद्देश्य
इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि लोगो को बेहतर स्वास्थ्य रखने के लिए दिनचर्या पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल शिव नारायन साहू ने कहा कि जीवन मे आज लोग दौड़ से भाग रहे हैं जबकि दौड़ने से जीवन मे रौनक आती है. वहीं पॉलिटेक्निक के प्रशासनिक पदाधिकारी अजित शुक्ला ने कहा कि कॉलेज के बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी देना भी उनका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला