जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रामनवमी जुलूस को लेकर शहर में 7 से 11 अप्रैल तक नो इंट्री टाइम में बदलाव किया गया है. वहीं चालकों के लिए गाइडलाइन भी जारी किए हैं. 11 अप्रैल को 10 घंटे कार और टेंपो भी नहीं चलेंगे. इधर चैती छठ को ले कर भी यातायात में परिर्वतन किया गया है.
ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था -
- 7 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री (इसमें लम्बी दूरी की बसों के आवागमन को अनुमति )
- 8 अप्रैल को सुबह तीन बजे से दिन के 11 बजे तक नो इंट्री रहेगी
- 9 को सामान्य यातायात व्यवस्था रहेगी
- 10 अप्रैल को दिन के 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक नो इंट्री रहेगी
- 11 अप्रैल को दिन के 12 बजे दिन से 12 अप्रैल की सुबह छह बजे तक नो इंट्री रहेगी. इसमें सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे.
- 12 अप्रैल को दिन के 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक सभी प्रकार के चार पहिया और तीन पहिया टेम्पो पर भी रोक रहेगी.
इमेरजेंसी सेवा को छूट रहेगी, जिसमें रामनवमी की ड्यूटी में लगे वाहन, स्वास्थ्य सेवा से सबंधित कर्मी आदि व अन्य आपात सेवा शामिल है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
