✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रबंधन से नाराज़ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, बकाए वेतन की कर रहे मांग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:49:57 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जेएमटी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बकाया वेतन की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. कर्ज और मंदी का हवाला देकर पिछले 7 महीनों से कंपनी प्रबंधन ने जहां करीब 450 मजदूरों को वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं. वहीं मामला एनसीएलटी में जाने के बाद एनसीएलटी ने भी हाथ खड़े कर दिए. मजदूर मजबूरी में काम कर रहे हैं. हालांकि 8 अप्रैल को मजदूरों का प्रस्तावित धरना प्रदर्शन भी है. 

प्रस्तावित धरना प्रदर्शन

मंगलवार को प्रबंधन ने चोरी-छिपे चार ट्रक स्क्रैप को कंपनी से बाहर निकाल दिया. इसकी जानकारी मिलते ही मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कंपनी के सभी गेट को जाम कर धरने पर बैठ गए. मजदूरों ने बताया कि एक तरफ प्रबंधन और एनसीएलटी मजदूरों को वेतन देने में असमर्थता जाहिर कर रही है, वहीं जी तोड़ मेहनत कर रहे मजदूरों के पसीने की कमाई को प्रबंधन चोरी-छिपे का काम कर रही है. मजदूरों ने साफ कर दिया है, कि बगैर उनकी इजाजत के कंपनी से एक ग्राम भी स्क्रैप बाहर जाने नहीं दिया जाएगा.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.