✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में गोमिया के रवि की मौत, परिवार के निवाले का था एकमात्र सहारा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:50:09 PM

रांची (RANCHI) : बोकारो, गिरिडीह व हजारीबाग जिले के प्रवासी मजदूर एक के बाद एक लगातार अपनों से दूर बेमौत मर रहे हैं. गुरुवार को गोमियां प्रखंड के महज 23 साल के रवि कुमार पलायन की भेंट चढ़ गए. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के  चुटे खरना निवासी परमेश्वर अग्ररिया के  बेटे  रवि महाराष्ट्र के सतना में काम करते थे.

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि कुमार अग्ररिया दो महीने पहले ही काम करने महाराष्ट्र के सतना गया था. जहां सेटरिंग का काम कर रहा था. दो दिनों पूर्व 6 अप्रैल की रात 9 बजे सड़क पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.  अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह को मौत हो गयी.

परिजन बेहाल

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रेखा देवी, माता फूलकुमारी देवी और भाई करन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के पालन-पोषण का सारा भार मृतक रवि कुमार अग्ररिया पर ही था. उनके सामने आज भरण पोषण का विकट संकट खड़ा हो गया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.