✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ की बैठक

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:50:22 PM

रांची(RANCHI)- उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में 06 अप्रैल 2022 को रामनवमी को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 505 में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र झा, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, अनुंमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, थाना प्रभारी, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ साहित महावीर मंडल, चैती दुर्गा पूजा समिति, नारी सेना, विभिन्न शांति समिति एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. बैठक में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ आगामी त्यौहार मनाने की बात कही गयी.

शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी - उपायुक्त

बैठक के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि जिला में शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्यौहार संपन्न करायें.भाईचारे के साथ त्यौहार मनायें और दूसरों के लिए मिसाल पेश करें. छवि रंजन ने कहा कि राज्य सरकार ने धार्मिक जुलूस के लिए जो गाईडलाइन जारी की है उसके अनुसार ही समितियां अपना जुलूस निकालें. 

प्रशासन हर सहयोग के लिए तैयार - उपायुक्त

 छवि रंजन ने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था और शांति पूर्ण रामनवमी संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज वहीं है जहां प्रशासन पीछे चलता है और समाज आगे.मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनायें, प्रशासन के लिए सभी व्यक्ति समान है.माहौल बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटा जायेगा.

*सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहें - डीसी*

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह बचने की बात उपायुक्त ने कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आधारहीन जानकारी मिलने पर सबसे पहले उसे वेरीफाई करें, मुझे या एसएसपी को मैसेज करें.सोशल मीडिया पर अफवाह को वही रोक दीजिये.

*परीक्षार्थियों का सहयोग करें - उपायुक्त*

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि 10 अप्रैल को यूपीएससी की परीक्षा है, जो कि तीन पालियों में होगी.दूसरे शहरों से आनेवाले परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ने हो इसका ख्याल रखें.त्योहार के दौरान परीक्षार्थियों का ऐसा सहयोग करें कि वो रांची की तारीफ करें.

*इंसानियत सबसे ऊपर - एसएसपी*

अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी धर्माें का जिक्र करते हुए कहा कि इंसानियत सबसे ऊपर हैं, हमें मानवता की मिसाल पेश करनी है. शांति व्यवस्था बहाल करना हमारा ऑब्जेक्टिव है और इसमें आपका सहयोग अपेक्षित है. त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले में तैयारी कर ली गई है.पूरे शहर की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.

 

*अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई - एसएसपी*

 

एसएसपी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेल बनायी गयी हैं, अफवाह फैलानेवालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी  नौशाद आलम ने भी मिलजुल कर रामनवमी मनाने की बात कहीं विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने भी त्यौहार के मद्देनजर व्यवस्था को लेकर भी अपनी-अपनी बातें रखीं. जिस पर उपायुक्त एवं एसएसपी द्वारा व्यवस्था किये जाने की बात कही.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.