✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय में मनाया गया, सबका साथ, सबका विकास का लिया संकल्प

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:55:29 AM

रांची(RANCHI) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं ,समर्थकों को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने अपने सांगठनिक यात्रा के आज 42 वर्ष पूरे किए.श्री प्रकाश ने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राह्य पार्टी है. उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी के महापुरुषों की प्रेरणा,उनके कठिन परिश्रम,बलिदान के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीयत और नीति पर जनता का दृढ़ विश्वास ही पार्टी की उपलब्धि है.उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी ने अंत्योदय के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को साकार किया है.

 

सबका साथ ,सबका विकास ही पार्टी का मूलमंत्र, तुष्टिकरण किसी का नहीं....बाबूलाल मरांडी

 

भाजपा नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए. बाबुलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ऑनलाइन संबोधन भी सुना.

 

मौके पर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की जनता को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी.पार्टी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है.कहा कि भाजपा का लक्ष्य मां भारती को परम वैभव की शिखर पर आरूढ़ करना है.उन्होंने कहा कि भारत माता विश्व गुरु की पद पर तभी शोभायमान होंगी जब देश का हर नागरिक मुख्यधारा से जुड़ा हो. सबके पास सुविधाएं उपलब्ध हो.उन्होंने कहा कि इसी संकल्प का नाम प्रधानमंत्री ने दिया सबका साथ ,सबका विकास.उन्होंने कहा भाजपा की सरकार सत्ता केलिये नही बल्कि जनता की सेवा केलिये बनी है.पार्टी के सत्ता साध्य नही बल्कि जनसेवा का साधन है.उन्होंने कहा आज परिवारवाद,वंशवाद, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद से जनता अब ऊब चुकी है.और राष्ट्रवाद और विकास की सोच मजबूत हो रही है.

 

भाजपा के नेतृत्व में भारत बनेगा आत्मनिर्भर और आत्म गौरव से परिपूर्ण - धर्मपाल सिंह

 

रांची महानगर कार्यालय में सुखदेव नगर मंडल द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता भारत को आत्मनिर्भर और आत्म गौरव से परिपूर्ण बनाने के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं.भाजपा एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है.पार्टी के पास विश्व प्रसिद्ध नेतृत्व है। जनता का अपार समर्थन है.

उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार एक मजबूत भारत,स्वाभिमानी भारत,आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में तेजी से जुटी है.आज पूरे प्रदेश में सभी मंडल,जिलों में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया.शोभायात्रा निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया.

प्रदेश के सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल हुए.प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू लालपुर मंडल,डॉ प्रदीप वर्मा कांके मंडल,बालमुकुंद सहाय प्रदेश मुख्यालय,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा गोंदा मंडल,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू हिनू मंडल,काजल प्रधान अरगोड़ा मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.