✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सांसद बीडी राम ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, श्री बंशीधर नगर मंदिर में आने का दिया निमंत्रण

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:44:57 PM

पलामू(PALAMU): आज पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर झारखण्ड राज्य सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा किया. साथ ही उन्हें श्री बंशीधर नगर मंदिर की प्रतिमा भेंट की और श्री बंशीधर नगर मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को बताया. इसके साथ ही सांसद ने श्री बंशीधर नगर मंदिर में आने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित भी किया.

सांसद ने पीएम मोदी से जिले के विकास के लिए मंत्रालय को निर्देश देने की गुजारिश की

सांसद बी.डी राम ने प्रधानमंत्री को बताया कि जिस संसदीय क्षेत्र का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं. उसके दोनों जिले आकांक्षी जिलों की श्रेणी में आते हैं. जब से ये आकांक्षी जिले घोषित हुए है. निश्चित रूप से प्रशासन ज्यादा संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है. उपायुक्त, उप-विकास आयुक्त का जिला के विभिन्न प्रखंडों में दौरा हो रहा है. जनता की समस्याएं उनके द्वारा सुनी जा रही है और उनकी समस्यओं का निराकरण करने का प्रयत्न किया जा रहा है. परन्तु क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पलायनवाद की है. मेरे क्षेत्र में एक सीमेंट फैक्ट्री थी, वह बंद हो गयी और उसके खुलने की कोई संभावना भी नहीं है. हालांकि, उसकी जगह दूसरी कम्पनियों के द्वारा वहां सीमेंट प्लांट लगाया जा सकता है क्योंकि इसके लिए Raw Material एवं अन्य जरूरत की चीजें यथा पानी, जमीन, बिजली उपलब्ध है. इसके अलावा रेलवे द्वारा या अन्य मंत्रालयों द्वारा एक्सिल बनाने की फैक्ट्री या अन्य कोई फैक्ट्री लगायी जाय तो काफी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल जाएगा और काफी हद तक पलायन की समस्या भी दूर हो जाएगी. सांसद बी.डी राम ने प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत में कहा कि यह कार्य उनकी सहायता के बिना संभव नहीं है. इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इस दिशा में संबंधित मंत्रालय को समुचित दिशा निर्देश देने की वह कृपा करें.

रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.