✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी : सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:44:40 PM

धनबाद(DHANBAD)  - रामनवमी को लेकर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सभी समितियों को राज्य सरकार के निर्देशों से अवगत कराया गया.  उपायुक्त ने कहा कि एक जुलूस में एक सौ लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है.  एक स्थान पर जहां जुलूस इकट्ठा होंगे ,वहां एक हजार लोगों के सम्मिलित होने की सरकार की गाइडलाइन है.  सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का भी अनुपालन करना होगा. गाइडलाइंस के अनुसार जुलूस समापन करने का समय संध्या 6बजे तक निर्धारित है.  इसका सभी अखाड़ा दल अनुपालन करेंगे.  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन की पैनी निगाहें रहेंगी

अफवाह को रोकने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन की पैनी निगाहें रहेंगी, साथ ही अवैध शराब, अवैध बुचड़खाना, प्रतिबंधित मांस की बिक्री व अन्य स्थानों पर भी जिला प्रशासन की नजरें राम नवमी के अवसर पर किसी भी अखाड़ा दल को नए रूट पर चलने की अनुमति नहीं मिलेगी.  शांति समिति के सदस्य अपने-अपने दल के रूट तथा जुलूस कब शुरू और कब खत्म करना है, उसकी जानकारी अवश्य अपने पास रखेंगे.सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें.

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी प्राथमिकी 

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी.  अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा.इस अवसर पर एसएसपी  संजीव कुमार ने कहा कि रामनवमी में क्विक एक्शन टीम, टीयर गैस, रबर बुलेट के साथ बाहर से मंगाई गई फोर्स तैनात रहेगी.  हर जुलूस में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, एक वीडियोग्राफर भी रहेगा.  कुछ क्षेत्रों में 

ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी 

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली झूठी खबरों की सूचना तुरंत थाना को दे
एसएसपी ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि बाहर से आने वाले कुछ असामाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसीलिए शांति समिति के सदस्य और कार्यकर्ता सजग रहें, निरंतर थाना के संपर्क में रहे.  सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली झूठी खबरों की सूचना तुरंत थाना को दे. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने निर्बाध पानी की आपूर्ति करने, नाबालिग और गैर लाइसेंस धारी चालकों को हाईवा चलाने से रोकने, अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, रामनवमी के दिन करकेंद से पुराना थाना तक हाईवा का परिचालन बंद रखने, जुलूस के मार्ग पर जल छिड़काव करने, अखाड़ा दल द्वारा खतरनाक खेल का प्रदर्शन नहीं करने, चिकित्सक व एंबुलेंस उपलब्ध रहने सहित अन्य सुझाव दिए. बैठक में उपायुक्त  संदीप सिंह, एसएसपी  संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, चिरकुंडा नगर पर्षद अध्यक्ष  डबलु बाउरी, माननीय विधायक झरिया के प्रतिनिधि  केडी पांडेय,कमलेश सिंह, मोहम्मद कयूम खान,  भोलाराम,  तारा पदो धीवर,  राम गोपाल भुवानिया,  अशोक महतो,  महादेव हांसदा, सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बीडीओ सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.