✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी ने किया उच्च विधालय का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने का दिया निर्देश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:43:27 PM

देवघर (DEOGHAR) - कोरोना काल के शुरू से ही झारखंड में स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया था. स्थिति सामान्य होते ही लंबे अरसे के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौट आई है. इतने दिनों तक ऑनलाइन क्लास के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई हो रही थी. स्कूल खुलने के बाद वहां की व्यवस्था और कैसी पढ़ाई लिखाई हो रही है. इसका जायजा खुद डीसी द्वारा लिया जा रहा है. गुणवत्ता पूर्ण और बेहतर शिक्षा छात्र छात्राओं को मिले इसके लिए देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.

रसोईघर के साथ साथ स्कूल परिसर की साफ सफाई का जायजा

इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय माणिकपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्कूल की व्यवस्था, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं के साथ शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति का जायजा लिया गया. संचालित क्लास में पहुंच कर उपायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ सवाल जवाब भी किया. अभी के माहौल जैसा सरकारी स्कूलों में भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को मुहैया कराने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा mdm बनाने की जगह रसोईघर के साथ साथ स्कूल परिसर की साफ सफाई का भी जायजा लिया गया. बच्चों के लिए बन रहे एमडीएम यानी मध्यान भोजन को स्वयं खा कर इसकी गुणवत्ता की जांच किया. मध्यान भोजन से संतुष्ट उपायुक्त ने और अधिक पौष्टिक आहार भी भोजन में देने के लिए संबंधित को निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में बेहतर से बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.