✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपनी ही नन्हीं परी की हत्या का आरोपी धराया, मां ने लगाया था यह आरोप

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:44:09 PM

गढ़वा (GADHWA) : जिन रिश्तों पर संरक्षण का दायित्व हो, वही भक्षक बन जाए तो  आस फिर किस से और क्या हो ! गढ़वा से ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली खबर पिछले दिनों आई थी जहां नवजात जन्मी बच्ची को  सबके रोकने के बावजूद उसके पिता ने ही जबर्दस्ती गलत इंजेक्शन लगा दिया था. इससे बच्ची की मौत हो गई थी. मौत के बाद फरार चल रहे आरोपी पिता अरूण चौधरी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

जिले के डंडा के छपरदगा के रहने वाले अरूण चौधरी  और सीता चौधरी की बिटिया का 3 अप्रैल को जन्म हुआ था. जन्म के बाद बच्ची को दवा और इंजेक्शन देने के लिए नर्सिंग होम की तरफ से पिता अरुण चौधरी को प्रिस्क्रिप्शन दिया गया. अरूण ने बजाय निकट स्थित नर्सिंग होम के दवाखाने से दवाएं खरीदने के, बाहर से दवाएं खरीद कर लाया. फिर  डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के मना करने के बावजूद पिता ने खुद ही बच्ची को इंजेक्शन भी दे दिया. इंजेक्शन लगते ही बच्ची बेहोश हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई.

जब्त की दवाई, पर्ची

 बच्ची कर मौत के बाद अरूण चौधरी की पत्नी सीता ने ही पति पर उसे गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगाया था और इस बाबत शहर थाना में शिकायत दर्ज की थी. पीड़ित मां का कहना है कि पति और ससुराल वाले चाहते ही नहीं थे कि उसकी कोई संतान हो. आरोप लगाया कि पहले ही दो बार गर्भपात कराया गया. पुलिस ने पिता द्वारा लाई गई दवा और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जब्त कर लिया है. नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.