✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पथराव और गोली चालन मामले के चार अपराधी धराए, एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:45:46 PM

सरायकेला (SARAIKELA) : बीते सोमवार देर रात सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गुमटी बस्ती में हुए पथराव और गोली चालन मामले के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम गोलू गुप्ता, विशाल गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता, इमरान खान और मोहम्मद सलीम बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया, कि मामले के अन्य अभियुक्त फिलहाल फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

वर्चस्व को लेकर घटना को दिया अंजाम

बता दें कि बीते सोमवार की रात गोलू गुप्ता, विशाल गुप्ता, इमरान खान और मोहम्मद सलीम सहित 8- 10 लड़कों ने संजय दास के घर पर पथराव एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. साथ तीन चार गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गोलू गुप्ता और विशाल गुप्ता स्थानीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. बताया गया कि वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.