धनबाद (DHANBAD) : बरोरा के लेडीडुमर गांव मे मंगलवार की देर रात दो पक्ष के बीच जमीन विवाद को लेकर हंगामा हुआ. एक पक्ष के रमेश दास के दर्जनों समर्थक बरोरा थाना पहुँच कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने एक स्वर में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए लाठी चार्ज की बात कही.
भुक्तभोगी दर्जनों पुरुष ,महिलाओं के अनुसार जब उनकी जमीन पर बॉउंड्री दी जा रही थी तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. जिसमें कुछ पुरुष और महिला को आंशिक चोट आने का दावा ग्रामीण कर रहे थे. गाँव के ही रोहित दास के पक्ष में पुलिस ने काम को रोकवा कर देर शाम मारपीट की. भुक्तभोगियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और नशे में काम करने का आरोप लगाया. इधर पूरे मामले में बरोरा थानेदार नीरज कुमार ने कहा कि पूर्व से ज़मीन विवाद का मामला चल रहा था. पुलिस लॉ एंड आर्डर के लिए पहुँची थी. मामले की जाँच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट : ओम प्रकाश, धनबाद
