✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया पर है पलामू पुलिस की नजर, आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों की खैर नहीं

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:38:54 PM

पलामू (PALAMU) : जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. टाउन हॉल में आयोजित बैठक में जिलेभर में रामनवमी के त्योहार पारंपरिक उत्साह,आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. 

 सोशल मीडिया के प्रत्येक गतिविधि पर है पलामू पुलिस की नजर : एसपी

बैठक में एसपी चंदन कुमार सिंहा ने कहा कि पर्व को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पलामू पुलिस सदैव तत्पर है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की प्रत्येक गतिविधि पर  पलामू पुलिस की पैनी नजर है. एसपी ने आम लोगों से आपत्तिजनक वीडियो,फ़ोटो,मैसेज 9110049366 पर भेजने की भी अपील की है. बैठक में जिलेभर से आये विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी मांगों से जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को अवगत कराया. वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन टाउन थाना प्रभारी अरुण महथा ने किया.

 बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सहायक समाहर्ता,सहायक पुलिस अधीक्षक,तीनों एसडीओ,सदर बीडीओ,सीओ,रामनवमी महासमिति का जनरल युगल किशोर,शांति समिति सदस्य दुर्गा जौहरी,मोहर्रम इंतेजमिया कमिटी के जिशान खान,समाजसेवी रामनाथ चंद्रवंशी,बिट्टू पाठक,राजेन्द्र सिंहा,प्रमोद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़े के मेंबर व वालंटियर उपस्थित रहे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.