✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोबाइल की छिनतई कर औने पौने दाम में बेच देते थे, तीन धराए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:06:31 PM

रांची (RANCHI) : राजधानी में इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा है. लेकिन पुलिस  कांड का खुलासा भी लगातार कर रही है. इसी कड़ी में महिलाओं से छिनतई मामले में तीन आरोपियों को कांके पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सूचना दी. बताया कि पिठोरिया और कांके थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग महिलाओं और युवतियों के चैन बौर मोबाइल की छिन कर फरार हो जाते थे. इस मामले की कई शिकायतें पुलिस को मिल रही थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और लूट के छः मोबाइल भी बरामद किए गए हैं.

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग रांची के अलावा रामगढ़ में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था. उन्होंने कहा कि सभी नशा के आदि हैं और नशा के पैसे के लिए ही वारदात को अंजाम देते थे. छीने गए फ़ोन को कम दाम में बेच दिया करते थे. उन्होंने बताया कि इस गैंग में और भी लोग शामिल हैं. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

उन्होंने बताया कि नए युवक अपराधी बन कर घटना को अंजाम दे रहे है. ऐसे में वह जेल जाते हैं तो और भी खूंखार बन कर वापस आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस युवकों को अपराध से बचाने के लिए सेमिनार का आयोजन करेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.