✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उपायुक्त से मिलकर बोले पीडीएस दुकानदार, जल्द राशन दिलाएं साहब !

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:51:55 AM

जमशेदपुर : पीडीएस दुकानदारों को मार्च के माह में राशन का आवंटन नहीं हुआ है जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं. सरकार ने पीडीएस दुकानदारों को ही अभी तक आवंटन नहीं दिया है, जिसके कारण गरीब उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है.

पीडीएस दुकानदारों ने की उपायुक्त से मुलाकात

मार्च महीने के राशन के उठाव को लेकर आज पीडीएस दुकानदारों ने उपायुक्त से मुलाकात की और अविलंब राशन देने की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि उन्हें ही सरकार से ही अब तक राशन की उपलब्धि नहीं हो पाई है जिसके कारण बाजार में उनके प्रति गलत संदेश पहुंच रहा है कि पीडीएस दुकानदार गरीबों को राशन नहीं दे रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों का यह भी कहना है कि राशन की कालाबाजारी हो रही है, इसी पर दुकानदारों ने कहा कि जब सरकार से राशन मिला ही नहीं तो कालाबाजारी कैसे हो सकती है. ऐसे में दुकानदारों ने उपायुक्त से गरीबों को जल्द से जल्द निवाला दिलाने और दुकानदारों पर लग रहे आरोप बंद होने की मांग की है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.