जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - नहाय खाय के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में चैती छठ का शुभारंभ हो चुका है. व्रतियों ने पूजा कर कद्दू-भात ग्रहण किया. छठ पूजा बड़े ही नियम-धर्म से किया जाता है. इसी को देखते हुए एक निजी संस्था की महिलाओं ने बारीडीह चौक के पास स्टोल लगा कर मंगलवार को छठ व्रतियों के बीच सूप और छठ पूजा की अन्य सामग्रियों का वितरण किया.
व्रतियों की सेवा का सुख
महिला संस्था की ओर से की गई इस पहल से व्रत धारियों में भी उत्साह देखने को मिला. वितरण कर रही महिलाओं ने बताया कि छठ पूजा का बहुत महत्व है. इस पर्व में व्रत धारियों की सेवा भी मायने रखती है. इससे छठ मां उन्हें भी सुखद जीवन का आशीर्वाद देती है. हम भी इसी कामना से जुटे हैं कि हमारे घर में भी सुख शांति आ सके.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
