✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

त्यौहार और परीक्षाओं के मौसम में यहां ब्लैकआउट, महिलाओं ने बिजली आपूर्ति के लिए उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:32:48 PM

लातेहार (LATEHAR) - बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में झारखंड सरकार विद्युत विभाग के द्वारा बीते 24 मार्च से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दी गई है. इसके बाद पूरे रेल क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण यह कदम उठाया गया है.  पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर रेलवे के अधिकारियों और झारखंड राज्य विद्युत विभाग के बीच कई दौर के वार्ताओं के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. वहीं सोमवार को रेलवे क्लब महिला समिति की सदस्य और प्रतिनिधि मंडल के महिला समाजसेवी सन्तोषी शेखर के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय से मुलाकात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री और जिले के उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा.

विधायक को भेजा गया मांग पत्र

मौके पर क्षेत्र की महिलाओं ने मांग पत्र के माध्यम से नवरात्रि, रमजान, चैती छठ जैसे पवित्र त्योहारों के साथ-साथ 10वीं और 12वीं के चल रही परीक्षाओं के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया. साथ ही साथ झारखंड सरकार और राज्य विद्युत विभाग से मांग पत्र के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की भी मांग की गई. महिला समिति के द्वारा उपायुक्त और मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्थानीय सांसद और विधायक को भी पत्र भेजा गया. ताकि जल्द से जल्द रेलवे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके और समस्याओं से निजात मिले.

रिपोर्ट : शशि शेखर, लातेहार

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.