✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 गुमला : फूड प्वॉइजनिंग की शिकार हुई छात्राएं, स्कूल में हड़कंप

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:31:58 PM

गुमला (RANCHI) :  गुमला के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में  एक बार फिर फूड प्वॉइजनिंग से छात्राओं के शिकार होने की खबर सामने आ रही है. कई बच्चियों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ का स्कूल में ही इलाज चल रहा है. कुछ बच्चियों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप का माहौल है.

यह है मामला 

 गुमला  मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में सोमवार रात को खाना खाने के बाद से ही छात्राएं परेशानी महसूस करने लगीं. सभी छात्राएं  पेट में दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत करने लगीं.  जबकि  तीन छात्राओं पूजा (18 साल), रिंकी (13 साल) और नेहा (14 साल) की स्थिति नाजुक हो गयी.  तीनों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं कुछ अन्य बच्चियों का स्कूल कैंपस में ही इलाज चल रहा है.

महीने भर पहले भी बीमार हुई थीं छात्राएं

गौरतलब है कि करीब महीने भर पहले भी गुमला के  डुमरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की बच्चियों के फूड प्वॉइजनिंग के शिकार होने की खबर सामने आई थी. तब भी रात में आलू गोभी की सब्जी खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत हुई थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.