✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के न्यूक्लियस मॉल में शव ! पुलिस पहुंची तो दंग रह गए लोग

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:03:25 PM

रांची (RANCHI) :  रांची का न्यूक्लियस मॉल एक बार फिर सुखिर्यों में है. मंगलवार की सुबह न्यूक्लियस मॉल के शौचालय में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस न्यूक्लियस मॉल पहुंची. पुलिस ने मॉल के शौचालय  की जांच की तो यहां एक व्यक्ति को पड़ा देखा भी. मामला संदेहास्पद मालूम होने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी. फॉरेंसिक टीम  के मौके पर पहुंचने से पहले ही वॉशरूम में लेटा युवक खड़ा हो गया.

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक जिसका नाम राहुल कुमार बताया जाता है,  सोमवार को दोस्तों के साथ फिल्म देखने मॉल पहुंचा. फिल्म देखने के दौरान ही एक जरूरी मीटिंग अटैंड करने की बात कह कर राहुल हॉल से निकल गया. बाद में दोस्तों ने उसकी खोज भी की, पर राहुल कहीं नहीं मिला. मंगलवार को दोस्तों ने  मॉल के कर्मचारियों को अपने दोस्त के गुम होने की बात बताई और  उसे खोजने का आग्रह किया. सफाई कर्मी जब वॉशरूम पहुंचे तो वहां राहुल गिरा मिला. तभी उसके मृत होने की अफवाह उड़ गई.

तब सुर्खियाें में था मॉल

 बता दें कि वर्ष 2019 में  रांची का न्यूक्लियस मॉल तब सुखिर्यों में आया था जब एक्सलरेटर से गिरकर एक बच्चे पृथ्वी शॉ की मौत हो गई थी. वह ब्रिजफोर्ड स्कूल के छठी कक्षा का छात्र था और धुर्वा में रहता था. प्रथम तल पर एकस्लेटर की रेलिंग में लगे चलंत बेल्ट पर बैठ कर वह उतरने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया था. गिरने के बाद आनन-फानन में उसे ऑर्किड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया था. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.