✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:31:03 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार दिनांक 5 अप्रैल को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

ई न होलक सरई हुल -  सरहुल यानी सर और हुल. सर का मतलब सरई अर्थात साल के पेड़ के फूल-फल. जबकि हुल का अर्थ है क्रान्ति. कोरोना के कारण दो साल बाद जब सरहुल का उल्लास छाया तो लोगों ने कहा – यह हुआ सरहुल ! फिर छाई खुशियों की क्रान्ति… (दैनिक भास्कर)

झामुमो से विवाद बढ़ा तो सीता सोरेन की पुत्री जयश्री सोरेन भी दुर्गा सोरेन सेना को विस्तार देने बढ़ीं आगे – झामुमो संगठन और सरकार से पार्टी विधायक सीता सोरेन का विवाद बढ़ा तो उनकी पुत्री जयश्री सोरेन भी अपने संगठन को धार देने कूद पड़ी. छह अप्रैल को रांची से दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) का पहला राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है. (दैनिक भास्कर)

पाहनों ने कहा –इस वर्ष सामान्य रहेगी बारिश – सरहुल पर पाहनों ने सरा स्थल पर पिछली रात रखे गए घड़ों के पानी का स्तर देख कर  बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. हातमा मौजा में जगलाल पाहन ने कहा है कि इस साल बारिश सामान्य है. (प्रभात ख़बर)

राज्य में सियासी पारा चढ़ा, प्रदेश कांग्रेस के 25 नेता दिल्ली तलब – झारखंड के मौसम के साथ सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है. झामुमो के अंदर हलचल है. विधायक लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. उधर कांग्रेस के विधायकों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में खबरें तैयार हो रही हैं. (प्रभात ख़बर)

नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर तीर बम से किया हमला : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के अंतर्गत निर्माणाधीन भरनिया पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने रविवार देर रात तीर बम से हमला किया. हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ.  (दैनिक जागरण)

लालू को जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई – सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि करोड़ो रुपए के चारा घोटाले मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जमानत देने  के झारखंड हाई कोर्ट के दो आदेशों को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर वह विचार करेगा. (दैनिक जागरण)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.