✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:57:50 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  मंगलवार, दिनांक 05 April  2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

मंत्री चंपाई सोरेन बीमार, टीएमएच में भर्ती: मंत्री चंपाई सोरेन को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां न्यू केबिन 6नं में उनका इलाज चल रहा है.दो दिन पूर्व राजनगर और सरायकेला में सरकारी योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्हें लू लग गई थी.उनके टीएमएच में भर्ती होने की सूचना पर झामुमो से जुड़े कार्यकर्ता और अन्य लोग देखने पहुंचे.

भिलाईपहाड़ी में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल: एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी में त्रिवेणी कंपनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पंजाब नैशनल बैंक के हेड कैशियर समीर कुमार मंडल(60) की मौत हो गई जबकि उनके साथी कदमा के रहनेवाले पनन भट्टाचार्य घायल हो गए.जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद समीर आश्रम में रहते थे और सोमवार को स्कूटी से अपने साथी पनन भट्टाचार्य के साथ डिमना चौक जा रहे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए.घायल पनन का एमजीएम में इलाज चल रहा है. (प्रभात खबर )

जान बचा रहे लकड़बग्घा को मार डाला: टेल्को के खड़गाझाड़, मनीफीट और बिरसानगर में कई दिनों तक दहशत का पर्याय बना लकड़बग्घा मारा गया.इससे लोगों ने राहत की सांस ली है.बर्मामाईंस थाना क्षेत्र में पहुंचने पर भीड़ से जान बचाने के लिए लकड़बग्घे ने पुल से छलांग लगा ली जिसके बाद पीछा कर रहे लड़कों ने बैट और विकेट से पीटकर मार डाला. डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि लकड़बग्घे की मौत की जांच की जा रही है. एनिमल क्रूएलिटी एक्ट के तहत घटना में शामिल लोगों पर केस पर विचार किया जा रहा है. (हिन्दुस्तान )

चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी से होगी निगरानी: उपायुक्त ने चैती छठ व रामनवमी जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में  बैठक की.उन्होंने  कहा कि जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी.जुलूस में 100से अधिक लोग शामिल न हो ये सुनिश्चित किया जाएगा.धार्मिक जुलूस में रिकार्डेड म्यूजिक, डीजे न बजे इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है.(हिंदुस्तान)

अब online slot  बुकिंग के बाद ही वाहनों का फिटनेस टेस्ट,जमशेदपुर में सुपरमैन बनने की राह पर एमवीआई, सड़क हादसे बेकाबू: देश में मोटरयान नियमावली के 23वें संशोधन के अनुसार online slot बुकिंग के बाद ही वाहनों का फिटनेस टेस्ट होगा जो एक अप्रैल से प्रभावी हो चुका है, लेकिन जमशेदपुर में कुछ ज्यादा स्पीड से काम हो रहा है.यहां जमशेदपुर में नए एमवीआई ने कार्यभार संभालने के आठ कार्यदिवस में 4398वाहनों की जांच कर ली.जानकारी के अनुसार फिटनेस के नाम पर तय सरकारी राशि से कई गुना ज्यादा पांच से सात हजार वसूले जा रहे हैं.(उदितवाणी)

टाटा स्टील प्लांट में मोबाइल को लेकर बनेगी नई policy: बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए टाटा स्टील के एमडी सह ग्लोबल सीईओ टीवी नरेन्द्रन ने चिंता जताते हुए मोबाइल को लेकर नई policy लाने की बात कही है जिसका सख्ती से सबको पालन करना होगा.सोमवार को एमडी online में कर्मचारियों से बातचीत करते हुए नरेन्द्रन ने यह बात कही.(चमकता आईना)

सुरक्षा के आश्वासन पर वनराज स्टील्स में काम शुरू: सरायकेला के उपायुक्त के आश्वासन के बाद वनराज स्टील्स में काम शुरू हो गया है.दो दिन पूर्व कुछ ग्रामीणों द्वारा कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद कंपनी प्रबंधन ने अनिश्चितत काल के लिए कंपनी को बंद कर दिया था.(न्यू इस्पात मेल)

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.