✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:33:08 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार ,दिनांक 5 अप्रैल को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है-

अवैध कोयला खनन में पत्थर मिट्टी का ढेर गिरा, चार महिलाएं दबी: अलकडीहा क्षेत्र में बीसीसीएल के जिनागोड़ा F पैच स्थित एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना के मुहाने में अवैध खनन के दौरान सोमवार की सुबह पत्थर और मिट्टी का ढेर गिरने से चार महिलाएं दब गई, वहां कोयला काट रहे अन्य लोगों ने मलबा हटाकर चारों महिलाओं को बाहर निकाला. चारों घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक परसबनिया   के संजय महतो की 30 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से घायल है. बताया जाता है कि हादसा होने के बाद कोयला चोर गिरोह के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को कार से एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया. (प्रभात खबर)

कुमारधुबी की बुड़िया खदान में नहाने गई दो लड़कियों की डूब कर मौत: कुमारधूबी स्थित बगान धौड़ा की दो लड़कियों की मौत नहाने के क्रम में बुढ़िया खदान में डूबने से हो गई. घटना सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे की है. लड़कियों को खदान से निकालकर नर्सिंग होम ले जाया गया, वहां से धनबाद भेज दिया गया .वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. स्वर्गीय मंगला हाड़ी की बेटी रोबिना उर्फ़ मुंदरी  एवं स्वर्गीय लालू हाड़ी की बेटी निर्जला हाड़ी नहाने के लिए पास की ही बुढ़िया खदान में गई थी. (प्रभात खबर)

मोबाइल चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को हाथ पैर बांधकर पीटा पुलिस को सौंपा:
धनबाद शहर में चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गए . तीन नाबालिग को लोगों ने पीट कर पुलिस को सौंप दिया है जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है .धनबाद थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा में मोबाइल चोरी करते हुए दो नाबालिगों को लोगों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी .घटना के बाद लोगों ने धनबाद थाना को सूचना दी .पुलिस दोनों को थाना ले आई. पुलिस ने बताया कि तेलीपाड़ा निवासी रंजीत मास्टर के घर में दो मिस्त्री रहते हैं. सोमवार की सुबह उनके घर की खिड़की से मोबाइल चोरी करते नाबालिगों  पर पड़ोसियों की नजर पड़ी. (प्रभात खबर) 

रेलवे ठेकेदार हत्याकांड में पुलिस ने पूछताछ के लिए छह युवकों को उठाया:
भागा रेलवे क्रॉसिंग के निकट पिछले दिनों हुई रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह की हत्या के मामले में जोड़ा पोखर पुलिस ने रविवार की रात जामाडोबा के करीब आधा दर्जन घरों में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि सोमवार की रात झरिया और शमशेर नगर से 3 लोगों के उठाए जाने की सूचना है. पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने संदेह के आधार पर धनबाद से लेकर जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा  के कई लोगों को उठाकर पूछताछ की है फिर उन्हें छोड़ दिया गया है. पुलिस को मनोज नामक एक युवक की तलाश है .छापेमारी के दौरान मनोज फरार हो गया है . (प्रभात खबर)

आईआईटी धनबाद ने प्लेसमेंट का रिकॉर्ड तोड़ा: आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2022 बैच के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 2022 बैच के 997 छात्र छात्राओं को अब तक कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिल चुकी है जल्द ही आंकड़ा 1000 तक पहुंच जाएगा. पहली बार आईआईटी धनबाद 1000 के आंकड़े को छू लेगा .इससे पहले वर्ष 2020 में सर्वाधिक 995 छात्र छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था .महत्वपूर्ण बात है कि वर्ष 2022 बैच के छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट का आंकड़ा 1 अप्रैल तक का है . (हिंदुस्तान)

भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती से आम लोग परेशान: भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं .दिन में कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है, साथ ही बिजली की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. डीबीसी पीक आवर में 50% तक बिजली काट रहा है, जिससे लोगों को न घर में चैन है और नहीं बाहर में आराम है. उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है . (हिंदुस्तान)

रमजान के पवित्र महीने में भी वासेपुर में नहीं हो रही नियमित जलापूर्ति ,पड़ोसियों से पानी मांग कर  कर रहे इफ्तार:
पवित्र माह रमजान में भी वासेपुर में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. लोगों को सप्ताह में कई दिनों तक पानी नसीब नहीं हो रहा है. रमजान जैसे पवित्र महीने में जल संकट का आलम यह है कि लोग पड़ोसियों से पानी लेकर रोजा तोड़ने को मजबूर हैं. वासेपुर न्यू कॉलोनी ,मटकुरिया रोड, लाला टोला ,मदीना नगर, नबीनगर न्यू करीम  गंज जैसे मोहल्ले में जल संकट का यही आलम है. इन इलाकों में वासेपुर जल मीनार से नियमित पानी नहीं पहुंच रहा है. लोगों का हर दिन पानी के इंतजार में गुजर रहा है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.