✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2 प्रतिशत कृषि शुल्क के खिलाफ धनबाद के करोबारी एकजुट, बाजार समिति में बैठक कल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:33:42 PM

धनबाद(DHANBAD): राज्य सरकार द्वारा 2% कृषि शुल्क लगाने के विरोध में धनबाद के व्यवसायी  एकजुट हो गए हैं. उनका कहना है कि हमारा प्रयास होगा कि सरकार अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करें, क्योंकि इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी. हम सरकार से आग्रह करेंगे कि इस निर्णय को वापस लें. 
इसी क्रम में मंगलवार को 11:00 बजे जिले के सभी व्यवसायी , जिसमें राइस मिल वाले, दाल मिल वाले, फल विक्रेता सहित अन्य कारोबार जगत के लोग बाजार समिति में जुटेंगे  और आगे की रणनीति तय करेंगे.  बरवाअड्डा  कृषि बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में हम अपने जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है.  उनसे आग्रह रहेगा कि वह हम लोगों की भावना से महामहिम राज्यपाल, राज्य सरकार को अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इसका विपरीत असर कारोबार के साथ-साथ आम जनता पर कैसे पड़ेगा,महंगाई कैसे बढ़ेगी.
रिपोर्ट :प्रकाश ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.