✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नशे के लिए घरों से चुराते थे मोबाइल, रंगेहाथ चोरी करते धराएं, मुहल्लेवासियों ने पुलिस को सौंपा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:32:18 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तेलीपाड़ा में सोमवार को कथित दो मोबाइल चोरों को मुहल्ले के लोगों ने बांध घंटों रखा. उन पर आरोप था कि रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे बगल के घर से मोबाइल चुराए.  इस काम में सफलता मिलने के बाद उत्साहित मोबाइल चोरों ने सुबह 9:00 बजे भी मोबाइल चोरी करने की कोशिश की. लेकिन, इस बार उनका दांव फेल कर गया और वह मोहल्ले वालों के हत्थे चढ़ गए. पूछताछ करने के बाद दोनों लड़कों ने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की और यह भी बताया कि मोबाइल कहां रखा हुआ है. मोहल्ले वालों ने दोनों युवकों को बांध कर रख लिया, उसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद धनबाद थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गई.  मोहल्ले वालों का कहना है कि नशे के आदि हो चुके लड़के अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.