देवघर(DEOGHAR): जसीडीह स्टेशन परिसर के मल्टी पर्पस काॅपलेक्स के समीप जसीडीह रेलवे पुलिस ने सोमवार को एक पचपन वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी ने बताया कि हमें यह सूचना मिली थी कि मल्टी पर्पस कॉन्प्लेक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव पडा. सूचना मिलते ही रेल पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी.
कागजात के अभाव में वृद्ध की नहीं हो सकी पहचान
छानबीन से रेल पुलिस को यह पता चला है कि वृद्ध व्यक्ति स्टेशन पर ही भीख मांगकर किसी तरह अपनी जिंदगी काट रहा था. शव की पहचान के लिए मृतक के पास कोई भी कागजात बरामद नहीं हुए हैं कागजात के अभाव में वृद्ध का शव अभी तक पहचान नहीं है. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह(देवघर)
