✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मतदान का जायजा लेने जा रहे अधिकारियों का स्कॉर्पियो पुल के नीचे गिरा, मजिस्ट्रेट समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:27:36 PM

भोजपुर(BHOJPUR): एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था का जायजा लेने जा अधिकारियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई है. इस घटना में दंडाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामला भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कुरमुरी-तरारी पथ पर बंधवा गांव के समीप का है. इस घटना में स्कोर्पियो सवार सहायक निदेशक जिला बाल सर्वेक्षण पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, पीरो पुलिस इंस्पेक्टर रामविलास प्रसाद, बॉडीगार्ड रबिन्द्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इंस्पेक्टर का बायां हाथ टूट गया है. मजिस्ट्रेट के सिर में गंभीर चोट आई है. सभी जख्मी का इलाज तरारी पीएचसी में कराने के बाद आरा रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पिरो डीएसपी राहुल सिंह, एसडीओ अमरेन्द्र कुमार, तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार पहुंच कर घटना की जानकारी ली. बता दें कि सभी अधिकारी तरारी मतदान केंद्र जा रहे थे. इसी बीच बाइक को बचाने के चक्कर मे स्कोर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के नीचे जा गिरा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.