धनबाद(DHANBAD) | मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास का आज घेराव किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सांसद धनबाद में रह रहे मगही- भोजपुरी- अंगिका भाषा के लोगों की सुध नहीं लेते. शिक्षा एवं नियोजन नीति मे धनबाद बोकारो से मगही- भोजपुरी अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने पर सांसद मोनी बाबा बन बैठे हुए है. अब धनबाद की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. जो व्यक्ति अपनी भाषा के लोगों के मान, सम्मान ,स्वाभिमान की रक्षा नहीं कर सकता ,
सोये से जगाना है मकसद
उन्हें जितने का भी अधिकार नहीं है. बता दें कि आंदोलनकारी सभी जनप्रतिनिधियों का घर घेरने का निर्णय लिया है. उनका मानना है कि सोये से जगाने के लिए वह लोग यह सब कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे मंच के संयोजक मदन राम, मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह, मंच के संस्थापक सदस्य बंटी सिंह अविनाश सिंह ,अभिषेक सिंह, विजय सिंह, डीएन पाठक डीसी खान, महिला नेत्री सुमित्रा राय, मनन यादव ,विजय गुप्ता ,दिनेश खरवार, चिन्मय घोष, साहीवाल माहथा ,जूही देवी, पूनम देवी, वेदना देवी, पुनिया देवी, पुष्पा देवी, योगी सिंह सूरज पासवान ,अमरनाथ यादव ,रोहित यादव, मंटू शाह और अन्य.
